शिक्षा और रोजगार
मदरसा तज्वीदुल कुरान के सालाना जलसे में छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी
मदरसा तज्वीदुल कुरान के सालाना जलसे में छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मदरसा तज्वीदुल कुरान में विगत दिवस सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें कुरान-ए-करीम नाजरा और हिफ्ज पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं की दस्तारबंदी की गई। जलसे में फरजंदान-ए-इस्लाम ने बड़ी संख्या में शिरकत की और उलमा-ए-किराम के बयानात से लाभ उठाया। मुफ्ती साबिर ने कुरान-ए-करीम हिफ्ज करने और नाजरा पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को पगड़ियां पहनाईं तथा कुरान-ए-करीम के नुस्खे पेश कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष दुआएं भी की गईं।
जलसे की सदारत मौलाना ताहिर ने की, जबकि निजामत के फराइज मुफ्ती मौलाना शाहनवाज ने अंजाम दिए। जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती खालिद ने कहा कि हमें प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए रास्ते पर चलते हुए झूठ से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। झूठ समाज में बुराइयों को जन्म देता है, जबकि सच्चाई इंसान को सही रास्ता दिखाती है। मुफ्ती साबिर ने कहा कि इंसान के लिए नमाज और हज की अदायगी के साथ अपने अखलाक और मामलात को दुरुस्त रखना भी जरूरी है। अच्छे अखलाक और पाकीजा मामलात के जरिए ही नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के उसव-ए-हसना पर सही मायने में अमल किया जा सकता है।
दस्तारबंदी में शामिल छात्र-छात्राओं में मोहम्मद अबूजर, मोहम्मद शाहिद, अबुल हसन, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद दानिश, इकरा, जिया, जोया, हादिया, अफशां, मोहम्मद हारिस, सादिया, तूबा, फातिमा, तल्हा, हुजैफा, इस्माइल, हसन, जीशान, फरहान, सलमान, सुफियान और मोहम्मद अनस सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर मौलाना ताहिर, मुफ्ती मोहम्मद खालिद, मुफ्ती मोहम्मद आसिफ, मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस, मौलाना अरशद, मौलाना शफीक अहमद और मौलाना तौहीद सहित अन्य उलमा-ए-किराम ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं। जलसे के समापन पर देश में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए भी विशेष दुआ कराई गई। जलसे में हाजी शरीफ अहमद, हाफिज अय्यूब अंसारी, इकराम अंसारी, हाजी हारून, हाजी इदरीस, शमीम त्यागी, हाफिज अनीस अहमद, मुस्तकीम त्यागी, शाहिद अहमद, तौफीक अहमद, इंतजार अहमद, इमरान अहमद, हाजी जरीफ अहमद, जिया बागबान, रियासत अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
.jpg)