मीरापुर में धूमधाम से हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ

मीरापुर में धूमधाम से हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur Ramlila News: श्रीराम लीला समिति रजिस्टर्ड मीरापुर के तत्वावधान में बुधवार रात को श्रीराम लीला भवन में रामलीला मंचन का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जानसठ के पूर्व चेयरमैन परविंदर भड़ाना ने फीता काटकर किया। शुभारंभ से पूर्व अनिरुद्ध शास्त्री द्वारा हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चार कराया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विधिवत रूप से रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन सरधना के दुर्गा मंडल के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन प्रतिदिन श्रद्धा एवं भव्यता के साथ किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी रोहित माहेश्वरी, गौरव भटनागर, दीपक गोयल, अनिरुद्ध गोयल, सिद्धार्थ राजवंशी, अनिरुद्ध शारदा, वेद प्रकाश आर्य, अंकित, देवेंद्र, सुभाष, सुभाष चैधरी, कुटकुट वरदान, मनोज मिश्रा, विवेक वर्मा, पंकज खत्री, रविंद्र, विकास गोयल, अमित मित्तल, बृजभूषण अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, विजेंद्र माहेश्वरी, हरपाल, अंकुर सैनी, राघव वशिष्ठ, अंकुर मिश्रा, मनोज मदन एवं आशीष चैधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में कस्बे के पत्रकार भी उपस्थित रहे। रामलीला के शुभारंभ को लेकर कस्बेवासियों में उत्साह का माहौल रहा।

Miranpur Ramlila News (2)

About The Author

Related Posts