Pulse Polio Campaign: जिला अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से ‘पल्स पोलियो अभियान’ की शुरूआत 

अभियान के पहले दिन 24,293 बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर 47 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया: सिविल सर्जन 

Published On

फतेहगढ़ साहिब, सच कहूँ/अनिल लुटावा। Fatehgarh Sahib News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के डायरेक्टर डॉ. अनिल गोयल के दिशा-निर्देशों और सिविल सर्जन डॉ. अरविंद पाल सिंह के आदेशों के अनुसार तथा सीनियर मेडिकल आॅफिसर डॉ. जसप्रीत सिंह बेदी के नेतृत्व में जिला अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से राज्य स्तरीय ‘पल्स पोलियो अभियान’ की औपचारिक शुरूआत की गई। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजू बांसल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डॉ. विक्रम गुप्ता ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरूआत करते हुए डॉ. मंजू बांसल ने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है, जो पोलियो वायरस के कारण होती है।

उन्होंने अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी बूंदें जरूर पिलाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला फतेहगढ़ साहिब में अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 369 बूथों, 15 ट्रांजिट प्वाइंट और 29 मोबाइल टीमों के माध्यम से कुल 51,232 बच्चों में से 24,293 बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर 47 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीमों की ओर से र्इंट भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों, पथेरों, अनाज मंडियों और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गर्इं, जबकि अन्य टीमों ने बूथों पर यह अभियान चलाया। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts