मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर और मंत्री सांग को छोड़कर अनाज मंडी गोहाना को संभालें - इन्दुराज नरवाल

गोहाना अनाज मंडी में धान खरीद और लिफ्टिंग का संकट, विधायक ने अधिकारियों को दिया दो दिन का समय

Published On

सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: ब्रदर हलके के विधायक इन्दूराज नरवाल ने नई अनाज मंडी, गोहाना में धान की खरीद में हो रही देरी के संदर्भ में निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान किसानो और आढ़तीयो  की नाराज़गी साफ़ तौर पर देखने को मिली। मंडी कमेटी कर्मचारियों द्वारा बताए गए आंकड़ों से यह पता लगा कि किसानों द्वारा लगभग 35 हजार क्विंटल धान मंडी लाया गया, लेकिन इसमें से केवल 13 हजार क्विंटल की ही खरीद हो पाई है। महज 1,400 क्विंटल धान की लिफ्टिंग हुई। पिछले 20 दिनों से किसान अपनी फसल लेकर मंडी में बैठने को मजबूर हैं। आखिर कब तक अन्नदाता अपनी मेहनत की कमाई के लिए इंतजार करता रहेगा| मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री बार-बार दावा करते हैं कि किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है, लेकिन मंडी में किसानों से प्रति क्विंटल 200 रुपये तक की कटौती की मांग की जा रही है।

सवाल यह है कि जब सरकार एमएसपी पर खरीद के बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव क्यों नहीं मिल रहा। विधायक इन्दूराज ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने आय तो दोगुनी नहीं की, बल्कि किसानों का कर्ज और परेशानियां बढ़ा दी है। विधायक ने एसडीएम से फोन पर बात कर दो दिन के भीतर धान की खरीद और लिफ्टिंग सुचारू रूप से शुरू करवाने का समय दिया है। यदि निर्धारित समय में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों के हक़ में मंडी में ही टेंट लगाकर धरना देने का काम करूंगा। इस दौरान मंडी प्रधान संदीप मलिक, रघबीर सहरावत (ब्लॉक अध्यक्ष), राकेश शर्मा  (ब्लॉक अध्यक्ष), सरपंच नरेंद्र , विकास नरवाल, आशीष लठवाल  उपस्थित रहे।

 

About The Author

Related Posts