Shooting Championship:अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर जीता स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक विजेता मयंक विजय का स्वागत

Published On

हनुमानगढ़। टाइम्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र मयंक विजय ने सीबीएसई क्लस्टर वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप (CBSE Cluster West Zone Shooting Championship) की अंडर-14 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतकर मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर मयंक विजय का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। Hanumangarh News

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा, डायरेक्टर गोपाल लड्ढा, कोषाध्यक्ष कपिल लड्ढा एवं प्रधानाचार्या नेहा शर्मा ने मयंक का स्वागत करते हुए उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने मयंक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से मयंक की सफलता को मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने कहा कि मयंक ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। मयंक की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि मयंक भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts