Missing News: पत्नी लापता, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब

पति ने बाइक सवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का जताया संदेह

Published On

हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र के हरदयालपुरा गांव से 26 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की रिपोर्ट पर गोलूवाला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रेम कुमार (35) पुत्र पोलाराम मेघवाल निवासी वार्ड नंबर 8, 3 एचडीपी, हरदयालपुरा ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वह 24 अगस्त को घर से दुकान पर मजदूरी करने के लिए गया था। शाम को जब वह वापस घर आया तो उसकी पत्नी शकुन्तला (26) घर पर नहीं मिली। उसने आसपास के लोगों से पत्नी के बारे में जानकारी ली। Hanumangarh News

पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने शकुन्तला को शाम करीब 5 बजे के बाद नहीं देखा। इसके बाद पति ने अपने स्तर पर आस-पड़ोस, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घर में सामान की जांच करने पर संदूक में रखी 70 हजार रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं मिले। पति के अनुसार शकुन्तला ये सामान अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट में पति ने बताया कि घर से सोने की दो जोड़ी बालियां, दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, एक ओम और दो ताबीज, करीब 5 तोला सोना, तथा चांदी की दो जोड़ी पायल भी गायब हैं।

रिपोर्ट दर्ज करवाने के दौरान पति ने बताया था कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई अतिरिक्त पूछताछ में प्रेम कुमार ने अपने बयान में आशंका जताई कि एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति उसकी पत्नी शकुन्तला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट और अतिरिक्त पुलिस पूछताछ में दिए गए बयान के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक हरिराम को सौंपी गई है। पुलिस अब लापता महिला की तलाश के साथ-साथ उसके घर से निकलने की परिस्थितियों और अज्ञात बाइक सवार के संबंध में भी जांच कर रही है। Hanumangarh News

बर्फ लेने निकली विवाहिता लापता, अब तक नहीं मिला सुराग

हनुमानगढ़। रावतसर के वार्ड नंबर 11 में एक विवाहिता महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता अपनी दो बहनों से बाबा रामदेव-बाबा खेतरपाल रोड चौराहे से बर्फ लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन घंटों बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। Hanumangarh News

मामले में रावतसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोनू (40) पुत्र रामकुमार ढोली निवासी वार्ड नंबर 11, रावतसर ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त को करीब सुबह 10.30 बजे उसके घर पर उसकी तीन पुत्रियां मौजूद थीं। उसकी शादीशुदा पुत्री सरजीता अपनी दो बहनों से यह कहकर घर से निकली कि वह बाबा रामदेव-बाबा खेतरपाल रोड चौराहे से बर्फ लेने जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरजीता के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के स्थानों तथा संभावित ठिकानों पर तलाश के बावजूद 26 अगस्त तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपा गया है। पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ उसके घर से निकलने के बाद संभावित मार्गों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts