असहज स्थिति में आवाज उठाने की दी सीख, निडर, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

चौधरी छबील दास स्कूल में बिराज फाउंडेशन और गणेश हॉस्पिटल की पिंक सेफ्टी ड्राइव, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  Ghaziabad News: हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद में  छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार को पहचानने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से बिराज फाउंडेशन और गणेश हॉस्पिटल की ओर से पटेल नगर स्थित चौधरी छबीलदास स्कूल में पिंक सेफ्टी ड्राइव के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए असहज स्थिति में सतर्क रहने और तत्काल मदद लेने के उपाय बताए।

कार्यक्रम में डॉ. मोनिशा शर्मा और डॉ. निशा ने छात्राओं से संवाद करते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में सहज एवं स्पष्ट तरीके से जानकारी देना जरूरी है। इससे वे किसी भी अनुचित व्यवहार को पहचानने के साथ समय रहते उसके खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताया कि शरीर के निजी अंगों से संबंधित किसी भी प्रकार का अनुचित स्पर्श स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार या स्पर्श से असहजता महसूस हो तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत वहां से हट जाना चाहिए और घटना की जानकारी किसी भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक अथवा परिवार के सदस्य को देनी चाहिए।

छात्राओं को डरने के बजाय खुलकर बात करने की दी सीख

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी बात सामने रखनी चाहिए। विशेषज्ञों ने उन्हें जरूरत पड़ने पर भरोसेमंद लोगों से सहायता लेने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ अपने आसपास के माहौल के प्रति सजग रहने की आवश्यकता भी बताई गई। विशेषज्ञों ने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी बच्चों को संभावित जोखिमों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Ghaziabad News (3)
Ghaziabad News: असहज स्थिति में आवाज उठाने की दी सीख, निडर, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

About The Author

Related Posts