संस्कृत दिवस पर सूक्ति-लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संस्कृत दिवस पर सूक्ति-लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार व संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. ममता के नेतृत्व में संस्कृत दिवस पर सूक्ति लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की आत्मा है। यह विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है। युवाओं को इससे जुड़ना चाहिए और इसमें अपना करियर बनाना चाहिए, जिससे इस भाषा का संरक्षण भी हो सकेगा।
प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम व द्वितीय वर्ष की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सूक्ति प्रतियोगिता में छात्राओं ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्', 'कर्मण्येवाधिकारस्ते', 'विद्या ददाति विनयम्', 'सत्यमेव जयते' जैसी प्रसिद्ध सूक्तियों को सुंदर हस्तलेख में प्रस्तुत किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने 'संस्कृतं विज्ञानस्य भाषा', 'योग: कर्मसु कौशलम्' और 'पर्यावरण संरक्षण में वेदों की भूमिका' जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए।
निर्णायक मंडल में हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. प्रमिला और अंग्रेजी विभाग से डॉ. सारिका शामिल रहीं
सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में:
प्रथम - ऋतु (बी.ए. प्रथम वर्ष)
द्वितीय - साक्षी (बी.ए. प्रथम वर्ष)
तृतीय - मुस्कान (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
