Himachal News: चुनाव से पहले युवाओं के हाथ में होगा लॉटरी का टिकट!

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Published On

Himachal Lottery Tender: हमीरपुर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित लॉटरी टेंडर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस पहल को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ना चाहिए जिससे युवाओं में आसान पैसे की चाह बढ़ सकती है। Himachal News

गुरुवार को जारी बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के वादे किए थे। अब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन वादों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार, निवेश, कौशल विकास और सुरक्षित भविष्य की जरूरत है। ऐसे समय में लॉटरी व्यवस्था को लेकर उठ रहे कदम सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें लॉटरी के माध्यम से आसान पैसे की ओर आकर्षित करना प्रदेश के भविष्य के लिए उचित नीति नहीं मानी जा सकती। Himachal News

राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार से मांगा हिसाब

भाजपा सांसद ने कहा कि चुनावी दौर में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से हिमाचल के लोगों से कई बड़े वादे किए गए थे। उन्होंने सरकार से यह बताने की मांग की कि पांच लाख नौकरियों के वादे की दिशा में अब तक क्या ठोस प्रगति हुई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉटरी व्यवस्था को लेकर पहले भी व्यापक राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश के सामाजिक हितों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने तत्कालीन धूमल और वीरभद्र सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं वाली सरकारों ने भी लॉटरी व्यवस्था को आगे बढ़ाने से परहेज किया था। उन्होंने सवाल किया कि जब अतीत में प्रदेश की विभिन्न सरकारों ने सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर सावधानी बरती, तो मौजूदा सुक्खू सरकार फिर से इस दिशा में कदम क्यों बढ़ा रही है। Himachal News

लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिपूर्ण राज्य में युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से प्रस्तावित लॉटरी टेंडर को वापस लेने की मांग की। भाजपा सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच ले जाएगी और आंदोलन भी करेगी। Himachal News

About The Author

Related Posts