शिकायतों की नियमित निगरानी और समय पर ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश

शिकायतों की नियमित निगरानी और समय पर ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपमंडल कार्यालय खरखौदा में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम  अमित भारद्वाज ने आमजन की शिकायतें सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निपटान में गुणवत्ता और गति, संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत रुचि तथा शिकायत की स्थिति को समय पर ऑनलाइन अपडेट करना अत्यंत आवश्यक है।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में गांव कंवाली की गली नंबर 413 से अवैध कब्जा हटवाने, गांव पाई में घर में चोरी के मामले में कार्रवाई करवाने, एक अन्य शिकायत में चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाने तथा ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को आगामी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि चोरी से संबंधित दोनों शिकायतों को तुरंत कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस आयुक्त, खरखौदा को भेजा गया।

Kharkhoda News (2)
Kharkhoda News: शिकायतों की नियमित निगरानी और समय पर ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश

About The Author

Related Posts