लोक शांति भंग होने की आशंका में चार गिरफ्तार, भेजा जेल

लोक शांति भंग करने की आशंका में कैराना पुलिस की कार्रवाई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने लोक शांति भंग होने की आशंका में झगड़ा-फसाद पर आमादा चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चालानी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जनपद में लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विवाद एवं फसाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले लोगो के विरुद्ध लगातार प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कैराना पुलिस दो पक्षों के बीच के विवाद की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द में स्थित चम्मच फैक्ट्री में पहुंची। जहां पर पुलिस ने खालिद व अब्बास को तहसीन के साथ में विवाद करते हुए धमकी देने एवं फसाद पर आमादा पाया।

वहीं दूसरी ओर, पुलिस को ग्राम मवी में पुराने विवाद को लेकर तासिम व अकरम द्वारा अरमान के परिजनों के साथ में गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए फसाद पर आमादा होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया, परन्तु स्थिति नही संभली। इसके पश्चात, लोक शांति भंग होने की आशंका के चलते पुलिस दोनों मामलों में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध धारा-170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts