'रक्षाबंधन पर्व पर विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प'

कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल(10+2) में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। ईश्वरीय ज्ञान एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र से पधारी बबीता बहन ने विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन के आध्यामिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राखी बाँधकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल एवं अनुशासित जीवन की कामना की। बबीता बहन ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बाँधने का त्योहार नही है, बल्कि यह मन के विकारों को त्यागकर पवित्रता और आत्म-अनुशासन का संकल्प लेने का पर्व है।

यदि बच्चे बुराईयों से बच गए तो भारत स्वतः ही अनेकों समस्याओं से बच जायेगा। इस अवसर पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संस्था की बहनों की प्रेरणा से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। बहन पूजा ने छात्र-छात्राओं को प्रतिज्ञा कराई कि अपने जीवन में किसी भी परिस्थिति में, किसी के दबाव में आकर नशीले पदार्थों का नशा नहीं करेंगे। अपने परिवार व समाज को नशे से दूर रखेंगे, नशे के विरूद्ध भारत सरकार के नियमों का ईमानदारी से पालन करेंगे तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ-स्वच्छ रखेंगे।

विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यदि हमारी युवा पीढ़ी नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगायेगी, तभी एक सशक्त और समृद्ध भारत का सपना साकार हो सकता है। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें सुरक्षा और नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। विद्यालय में इस प्रकार के आध्यामिक और सामजिक आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में उच्च चरित्र और संस्कारों का निर्माण करना है।

नशा मुक्त भारत का संकल्प हमारे युवाओं को एक सही दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह, अश्विनी कुमार, प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, विवेक चौहान, अंकित चौहान, शुभम कर्णवाल, इमरान अली, प्रभात गर्ग, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, जोनी चौहान, शाहरूख खान, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, परमजीत, मीनू चौहान, मीनू रावल, ममता शर्मा, लीना, रीतू चौहान, रूपांजली आदि उपस्थित रहें।

Kairana News (6)

About The Author

Related Posts