अफीम मंगवाने के मामले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 6 किलो अफीम, 21 लाख नकदी व जेवरात किए थे बरामद

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस ने अफीम मंगवाने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी गुरप्रीत सिहं व बलबीर सिंह निवासी धुलकोट जिला लुधियाना पंजाब, हरजिन्द्र सिंह व गुरदीप सिंह निवासी बैगोवाल जिला लुधियाना पजाब को गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि 21 अगस्त को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखविन्द्र सिंह, हरविन्द्र सिंह व जशनपाल सिंह निवासी तलहेडी को काबू किया था। पुलिस टीम द्बारा उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम द्वारा मकान की तलाशी लेने पर आरोपियों के घर से करीब 21 लाख रुपये व लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुए थे। 

आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक की टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी गुरप्रीत सिंह व बलबीर सिंह वासीयान धुलकोट जिला लुधियाणा पंजाब, हरजिन्द्र सिंह व गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो कार बरामद की गई।

2-lakh-reward-accused-arrested

About The Author

Related Posts