दो छात्रों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दो छात्रों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: थाना भोपा क्षेत्र में दो छात्रों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर पांच-छह युवकों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडे, बेल्ट व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए। तहरीर में विनीत कुमार पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला कुआं पट्टी, कस्बा भोकरहेड़ी ने बताया कि उनके भतीजे यश पुत्र ओमवीर और आदित्य पुत्र नरेंद्र शर्मा एक इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं।

आरोप है कि दोपहर कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौटते समय वंश पुत्र संसारपाल और आयुष पुत्र नीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों छात्रों को रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले में आदित्य के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि यश के सिर पर भी चोट लगी। शोर सुनकर मौके से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों छात्रों को बचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Bhopa News
Bhopa News: दो छात्रों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

About The Author

Related Posts