शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जशनदीप कौर रही प्रथम

Published On

Rakhi-making competition: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन सरसा में डीएलएड विद्यार्थियों के दो दिवसीय विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन हुआ। कार्यक्रम में छात्र अध्यापकों को विद्यालय प्रशिक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों और शिक्षण प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। Sirsa News

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका गुरजोत कौर ने किया। प्राध्यापिका गुरजोत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि विद्यालय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें किन-किन बिंदुओं की जानकारी प्राप्त करनी है और प्रायोगिक कार्य को नियमित रूप से किस प्रकार पूरा करना है। दोपहर बाद के सत्र में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न डिजाइन की राखियां तैयार कीं।

प्रतियोगिता में जशनदीप कौर ने प्रथम, आयना ने द्वितीय और कृषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर ने छात्र अध्यापकों को विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों में जाकर अपना कार्य पूरी ईमानदारी, अनुशासन और लगन के साथ करना चाहिए।

विद्यालय के नियमों और समय-सारणी का पालन करते हुए मेंटर अध्यापकों के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षण कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। राखी का धागा भले ही छोटा होता है, लेकिन इसमें जुड़ी भावनाएं बहुत बड़ी होती हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts