Body Donation: रोड़ी ब्लॉक की महिंदर कौर इन्सां बनीं गांव की तीसरी शरीरदानी

मां की अंतिम इच्छा को बेटों ने किया पूर्ण, मेडिकल शोध के लिए किया शरीरदान

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। रोड़ी ब्लॉक के गांव झोरड़रोही निवासी करीब 90 वर्षीय माता महिंदर कौर इन्सां के निधन के बाद उनके बेटों ने अपनी मां की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनका पार्थिव देह मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान कर दी। साध संगत व गणमान्य लोगों ने फूलों से सजी गाड़ी में महिंदर कौर की अंतिम विदाई दी। माता महिंदर कौर इन्सां बुधवार अलसुबह हृदयगति रूकने के चलते सचखंड जा विराजी थीं। Sirsa News

महिंदर कौर इन्सां ने कुछ समय पहले ही अपने परिवार को अपने मरणोपरांत शरीरदान करने की इच्छा से अवगत करवा दिया था। उनके बेटों भोला सिंह इन्सां, गुरजीत सिंह इन्सां व गुरमीत सिंह इन्सां ने मां की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए शरीरदान का संकल्प लिया। परिवार के अनुसार माता महिंदर कौर इन्सां लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने काफी समय तक सच्ची लंगर समिति व सच्ची पहरा समिति में सेवा भी की।

उनके पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यों के लिए मानव रचना डेंटल कालेज फरीदाबाद को दान किया गया। महिंदर कौर इन्सां को अंतिम विदाई के लिए उनके परिजन, रिश्तेदार व गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। महिंदर कौर इन्सां की पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी में पुष्पवर्षा एवं इलाही नारों के साथ रवाना किया गया। Sirsa News

गांव की तीसरी शरीरदानी होने का गौरव हासिल हुआ

उनकी अर्थी को कंधा उनकी बेटी रानी इन्सां, जसवीर कौर इन्सां व पुत्रवधु गुरदीप कौर इन्सां, लवप्रीत इन्सां व परमजीत कौर इन्सां ने दिया। इस मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बताया की माता महिंदर कौर इन्सां ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लिया हुआ था। वह सेवा सुमिरन के अलावा परहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थी। माता महिंदर कौर इन्सां को गांव की तीसरी शरीरदानी का गौरव हासिल हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उनका यह पुनीत कार्य आने वाली पीढ़ियों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। ग्राम सरपंच कुलविंद्र कौर ने कहा कि मरणोपरांत शरीरदान समाजहित में किया गया महान कार्य है। Sirsa News

About The Author

Related Posts