India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए GDS पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

डाक विभाग में जीडीएस के पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डाक विभाग ने अपने अलग-अलग कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) यानी ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक के खाली पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। 

डाक विभाग की ओर से जारी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान करने के साथ जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि को सुधारने का विंडो 23 सितंबर से 24 सितंबर की शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से जीडीएस के तौर पर नियुक्ति के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (एसएसई) पास करने का सर्टिफिकेट है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय पास किए हों। इसी के साथ आवेदक ने कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा की पढ़ाई की हो। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर और साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीपीएम पद के लिए 12,000 से 29,380 रुपए तक और एबीपीएस/डाक सेवक पदों के लिए 10,000 से 24,470 रुपए तक प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं और ट्रांस-महिला आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

post-offices

About The Author

Related Posts