व्यापारी, किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं: सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी 

गोविंदपुरम अनाज मंडी में 20 लाख की लागत से बने महिला-पुरुष शौचालयों का लोकार्पण

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: गोविंदपुरम  अनाज मंडी में व्यापारियों, किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित महिला एवं पुरुष शौचालयों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। गाजियाबाद के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में गोवा के राज्यपाल जनरल वीके सिंह की निधि से इनका निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी मंडी समिति के सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी और मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा सहित मंडी संगठन के पदाधिकारी मंत्री मोनू, कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग, अखिल गर्ग और ऋषभ तेवतिया आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और मजदूर भी शामिल हुए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी, किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं। मंडी से जुड़ी किसी भी समस्या या विकास कार्य की जानकारी प्रशासन को दी जाए, उसका प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है। मंडी संगठन के मंत्री मोनू ने कार्यक्रम में आये सभी  अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।

Ghaziabad News

About The Author

Related Posts