Haryana Roadways News: रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम को लेकर किया प्रदर्शन
आगामी 5 और 6 सितंबर को रोडवेज चक्का जाम
सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। जिले में आगामी 5 और 6 सितंबर को रोडवेज चक्का जाम को लेकर बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने सांकेतिक तौर पर दो घंटे के लिए प्रदर्शन किया और सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप जड़कर उसके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने बस स्टेंड पर पैदल मार्च निकाला और जीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। Haryana Roadways News
वहीं इस सिलसिले में सरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह ने बताया कि 5 और 6 सितंबर को हरियाणा में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी और चक्का जाम रहेगा। उसी के संदर्भ में इस पैदल मार्च व धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाई गई है। साथ ही जीएम सरसा को मांगपत्र सौंपा गया है, जिसमें पक्की भर्ती करने एवं नई बसें रोडवेज बेड़े में शामिल किए जाने की मांग की गई है।
यूनियन सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 22 अगस्त को सरसा के चौपटा में सभी यूनियनों का महासम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 15 यूनियनों ने भाग लिया था। यूनियनों ने कहा कि उनकी एक ही लड़ाई को देखते हुए सभी को एक ही मंच पर आने को कहा गया। इसी कड़ी में प्रदेश में आगामी 5 एवं 6 को चक्का जाम की कॉल है। Haryana Roadways News