राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी स्नैचर गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के जवाब में पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद; आरोपी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के   इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सिटी जोन की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात में वांछित चल रहा था और दोबारा अपराध करने की फिराक में क्षेत्र में सक्रिय था।  सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नांगलोई निवासी संजय, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्नैचिंग के मुकदमे में वांछित है। सूचना थी कि आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने कनावनी पुस्ता रोड पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक रोकने के बजाय वापस मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गया। एसीपी  के मुताबिक, टीम को अपनी ओर आता देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय बताया और नांगलोई का निवासी होना स्वीकार किया।

स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की चौकी से संबंधित उस स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके संबंध में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके बयान और पूर्व आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।

दो दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास

इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी के अनुसार संजय का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उसके खिलाफ स्नैचिंग और चोरी समेत करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब उसके अन्य मामलों और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़, अवैध हथियार और पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News (2)
Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी स्नैचर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts