Haryana Road News: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले के इस रूट पर बनेगी नई रोड़, 1.59 करोड़ आएगा खर्चा, जानिये
खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले के इस रूट पर बनेगी नई रोड़, 1.59 करोड़ आएगा खर्चा, जानिये
Haryana Road News: सोनीपत, सच कहूं। दतौली से बुढ़नपुर गांव को जोड़ने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क अब 18 फीट चौड़ी होगी। सड़क निर्माण पर लगभग 159.18 लाख रुपए खर्च होंगे। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की आवाजाही आसान होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी विधायक के सामने रखी। जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की मूलभूत जरूरतें पूरी करना उनकी प्राथमिकता है। कादियान ने कहा कि क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है।
हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। कादियान ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण में अनियमितता मिलने पर सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते विभागीय कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ अनिल चहल, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, हरबीर गोस्वामी, मिंटा, संजय बंजारा, गुरदीप, जयदीप, सोनी, संदीप, मदन गिरी, जितेंद्र नायक, लखीराम बंजारा, सतबीर, रणधीर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।