वेस्ट मटेरियल से विद्यार्थी ने बनाई सुंदर-सुंदर राखियां

वेस्ट मटेरियल से विद्यार्थी ने बनाई सुंदर-सुंदर राखियां

Published On

खरखौदा, ,सच कहूं। कल्पना चावला विद्यापीठ में 'राखी महोत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें मंच का  संचालन अध्यापिका निधि द्वारा किया गया। सभा के दौरान विद्यार्थियों ने राखी महोत्सव के उपलक्ष्य में मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।  विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर्सदनीय 'राखी बनाओ प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता को कुल तीन वर्गों  में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल का बेहतरीन उपयोग करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक और कलात्मक राखियां तैयार कीं। कड़े मुकाबले के बाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया:  प्रथम स्थान पर सत्यम् सदन, द्वितीय स्थान पर सुंदरम् सदन तृतीय स्थान पर शिवम् सदन रहा। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई इन खूबसूरत राखियों को देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए वाघा बॉर्डर भेजा गया।  प्राचार्या उषा वत्स और प्राथमिक प्रभारी रितु ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकगणों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह कर्तव्यों, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भाई-बहन का यह पवित्र और अटूट प्रेम सदैव ऐसे ही बना रहे और समाज में आपसी सौहार्द व स्नेह का माहौल सुदृढ़ हो।

About The Author

Related Posts