वूमैन हेल्पिंग सोसायटी ने महिला थाना परिसर में किया पौधारोपण, 21 पौधे रोपे
केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उन्हें वृक्ष बनाना होनी चाहिए जिम्मेदारी: सुशीला
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: हवा में घुलते प्रदूषण के जहर को कम करने और आमजन को स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में जागरूक करने के उद्देश्य से वूमैन हैल्पिंग सोसायटी द्वारा भिवानी के महिला थाना परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना एसएचओ बबीता ने की। इस अवसर पर वूमैन हैल्पिंग सोसायटी की संचालिका व अध्यक्षा तथा इंडियन वेटरन आगेर्नाइजेशन की यूथ महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने थाना परिसर में 21 पौधे रोपित किए। पौधारोपण के साथ ही संस्था के सदस्यों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उनकी संस्था ने पूरे जिला भर में 1100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। संस्था के कार्यकतार्ओं के निरंतर प्रयासों से इस लक्ष्य का अधिकतर भाग सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शेष पौधों को भी जल्द ही उपयुक्त स्थानों पर रोपित किया जाएगा। सुशीला देवी सिंह ने कहा कि आज के समय में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा देने के लिए पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी समय-समय पर देखभाल करके उन्हें वटवृक्ष बनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।