Kaithal News: कैथल की अपेक्षा ने बढ़ाया जिले व विद्यालय का गौरव

जूडो कोच रूपिंदर कौर के मार्गदर्शन में जीता कांस्य पदक

Published On

State-Level Judo Competition: कैथल। पानीपत स्थित डीएवी स्कूल थर्मल में 23 अगस्त 2026 को आयोजित डीएवी जोनल राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कैथल की छात्रा अपेक्षा ने अंडर-14 के 44 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अपेक्षा पिछले तीन महीनों से कैथल जिले में संचालित जूडो नर्सरी में जूडो कोच रूपिंदर कौर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही है। उसकी इस उपलब्धि पर DSO कैथल श्रीमती राज रानी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, जूडो प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह एवं हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रशांत ने बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पिंकी रानी, पीटीआई निर्मेल, बास्केटबॉल कोच अजय ढांडा एवं समस्त स्टाफ ने भी अपेक्षा और कोच रूपिंदर कौर को शुभकामनाएँ दीं। Kaithal News

About The Author

Related Posts