दहेज के लिए 5 लाख रुपए मांगने का आरोप, विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस

विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके स्त्रीधन को खुर्द-बुर्द करने का मामला

Published On

Dowry Case: हनुमानगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके स्त्रीधन को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। जंक्शन निवासी विवाहिता की ओर से न्यायालय में पेश इस्तगासे पर कोर्ट के आदेश से महिला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार जंक्शन के बस स्टैंड के पास रहने वाली मोनिका पत्नी गगनदीप सिंह ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया। इस्तगासे में उसने अपने पति गगनदीप सिंह निवासी अभोली तहसील रानिया जिला सिरसा, हरियाणा सहित सास स्वर्ण कौर, ननद प्रीत कौर, नवजोत तथा बुआ सास निन्दर कौर को आरोपी बनाया है। 

मोनिका के अनुसार उसकी शादी गगनदीप सिंह के साथ 15 मार्च 2022 को हुई थी। शादी में उसके पीहर पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार स्त्रीधन दिया था। इसमें करीब आधा तोला सोने की अंगूठी, आधा तोला सोने के टॉप्स, पांच सूट, घरेलू बर्तन आदि शामिल थे। आरोप है कि शादी के करीब 7-8 माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया और ताने देते हुए कहा कि वह दहेज में कुछ लेकर नहीं आई।

इस्तगासे में लगातार 5 लाख रुपए की मांग करने और इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इस्तगासे में विवाहिता ने बुआ सास निन्दर कौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह ससुराल आती थी तो उसे खाने के लिए कुछ दिया जाता और खाना खाने के बाद उसकी तबीयत काफी खराब हो जाती थी। Hanumangarh News

विवाहिता ने इसे तीन बार जान से मारने का प्रयास बताया है। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि ननदों की ओर से उसके चरित्र और गर्भावस्था को लेकर झूठे आरोप लगाए गए और उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया। मोनिका के अनुसार वह करीब साढ़े तीन माह से अपने पीहर हनुमानगढ़ में रह रही है। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे वापस बसाने से इनकार कर दिया तथा उसके सोने के जेवरात को खुर्द-बुर्द करने की बात कही। उसका मोबाइल नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डालने का आरोप है।

इस्तगासे में बताया गया कि 12 मई 2026 को पति गगनदीप सिंह से फोन पर बातचीत के दौरान भी दहेज की मांग की गई और स्त्रीधन वापस नहीं देने की बात कही गई। विवाहिता का आरोप है कि उसके पैसों से खरीदा गया एयर कंडीशनर भी ननद ले गई, जिसकी किश्तें उसने स्वयं भरी थीं। न्यायालय में पेश इस्तगासे पर आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले का अनुसंधान उपनिरीक्षक संतोष को सौंपा गया है। पुलिस अब विवाहिता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts