Jantar Mantar Protest: आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, जल्द फिर होगी बैठक

आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, जल्द फिर होगी बैठक

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हुई, जहां उन्होंने हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान संबंधित मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि इस विषय पर जल्द ही उनसे दोबारा मुलाकात की जाएगी।

गौरतलब है कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में आरक्षण व्यवस्था को लेकर विभिन्न मांगें उठाई गई थीं। आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई यह बैठक इन मुद्दों पर आगे होने वाली बातचीत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद अब प्रतिनिधियों की अगली मुलाकात का इंतजार है। माना जा रहा है कि आगामी बैठक में आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति और संभावित समाधान को लेकर चर्चा हो सकती है।

Jantar Mantar Protest
Jantar Mantar Protest: आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, जल्द फिर होगी बैठक

About The Author

Related Posts