Strike: पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी सेवाएं प्रभावित

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से कामकाज प्रभावित

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की ओर से वीरवार को प्रस्तावित महाहड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारी संगठनों के अनुसार करीब तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और चार लाख से अधिक पेंशनभोगी आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल के कारण सिविल सचिवालय, उपायुक्त कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय, तहसील, पटवारखाने और सेवा केंद्रों समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। 

कर्मियों की मुख्य मांगें...

  • पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पूर्ण रुप से बहाल करना।
  • कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें और अन्य बकाए जारी करना।
  • कैजुअल, कॉन्ट्रैक्ट (कच्चे) और आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत नियमित (स्थायी) करना।
  • सरकार द्वारा वापस लिए गए विभिन्न भत्तों को दोबारा बहाल करना।
Chandigarh News
Chandigarh News: पंजाब में कर्मचारियों की महाहड़ताल, सरकारी सेवाएं प्रभावित

About The Author

Related Posts