Punjab News: पंजाब पुलिस में 1,746 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

पंजाब पुलिस में 1,746 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Published On
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को राज्य पुलिस में भर्ती हुए 1,746 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पुलिस बल में 13,092 कर्मियों की भर्ती की है, जबकि 3,298 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। फिल्लौर के पीएपी ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 70,840 युवाओं को ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के सिद्धांत पर पूरी तरह मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं।
 
सीएम मान ने बताया कि पंजाब पुलिस में 1,600 नए जिला कैडर पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1,000 सहायक सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इन पदों को विभागीय पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे मौजूदा पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 से अब तक पुलिस बल में 15 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। पुलिस कर्मियों को आधुनिक वाहन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सड़क सुरक्षा के संबंध में मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने समर्पित सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ ) गठित की है। लगभग 4,200 किलोमीटर दुर्घटना संभावित राजमार्गों पर तैनात इस फोर्स में प्रशिक्षित युवाओं के साथ युवतियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि एसएसएफ के गठन के बाद सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 52.87 प्रतिशत की कमी आयी है। 
 
Bhagwant-Mann-4
Punjab News: पंजाब पुलिस में 1,746 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र
 

About The Author

Related Posts