Missing News: काम से निकला 32 वर्षीय युवक वापस नहीं लौटा, 8 दिन से तलाश जारी

बाइक पर घर से निकला था, मोबाइल बंद, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

Published On

हनुमानगढ़। 32 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक 17 अगस्त की सुबह किसी काम से घर से मोटर साइकिल पर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पिता की रिपोर्ट पर जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 17, चक 2 केएनजे निवासी मनीराम (55) पुत्र मोटाराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका 32 वर्षीय पुत्र विनोद 17 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे किसी काम से जाने की बात कहकर मोटर साइकिल पर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने विनोद की रिश्तेदारियों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजन चिंतित हैं।

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार विनोद का रंग सांवला, कद करीब 5 फीट 6 इंच, सिर पर काले बाल, चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ तथा शरीर पतला है। घर से निकलते समय उसने स्लेटी रंग की डिब्बेदार शर्ट, काले रंग की पैंट और पैरों में जूते पहन रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रदुमन यादव को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts