Bike Theft: राजकीय अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के बाहर से बाइक चोरी
दवाई लेने अस्पताल के अंदर गया था मालिक, वापस आया तो गायब मिली बाइक
हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। बाइक मालिक दवाई लेने के लिए अस्पताल के अंदर गया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटर साइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने 10 दिन बाद हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार रूपनगर, हनुमानगढ़ टाउन निवासी अब्दुल सतार (49) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने हनुमानगढ़ टाउन थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसके नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल आरजे 31 एसएम 6154 लेकर वह 15 अगस्त को दवाई लेने राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन गया था।
अब्दुल सतार ने बताया कि उसने अपनी मोटर साइकिल ट्रोमा सेंटर के सामने खड़ी कर लॉक लगाया और दवाई लेने के लिए अस्पताल के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस बाहर आया तो मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। उसने आसपास अज्ञात चोर और बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह लगातार अपने स्तर पर मोटर साइकिल को तलाश करता रहा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से बाइक चोर का सुराग तलाशने में जुटी है। Hanumangarh News