विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई प्रतिज्ञा

Published On

हनुमानगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा ब्रह्माकुमारी पाठशाला, हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर 6 में चूना फाटक के पास स्थित गुरु हरगोविंद पब्लिक स्कूल एवं राजकीय विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। Hanumangarh News

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में बीके खुशबू बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवन केवल व्यक्ति के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि इससे परिवार में खुशहाली और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने और नशे से हमेशा दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य देशभर में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक कर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts