गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हनुमानगढ़ में मेगा ऑपरेशन, 8 थाना क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ दबिश

संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी और पूछताछ का दौर जारी

Published On

हनुमानगढ़। राजस्थान में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए जयपुर से पहुंची पुलिस की विशेष टीम ने हनुमानगढ़ जिले में एक बड़ा साझा अभियान शुरू किया है। जिले के आठ अलग-अलग पीलीबंगा, रावतसर, संगरिया, नोहर, हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी और भिरानी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस घेराबंदी और छापेमारी से अपराधियों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया है। Hanumangarh News

संयुक्त टीमों की भारी तैनाती

जयपुर से आई स्पेशल टीम के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल से जुड़ी कई प्रमुख विंग्स को इस ऑपरेशन में उतारा गया है  इस पूरे ऑपरेशन का मुख्य मकसद बड़े गैंगस्टरों से जुड़े स्थानीय नेटवर्क, शरणदाताओं और संदिग्ध संपर्कों को बेनकाब करना है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), क्विक रिस्पांस टीम (QRT), डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST), कालिका यूनिट और स्थानीय थानों की विशेष टीमें संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन, सोशल मीडिया संपर्कों और सक्रिय गिरोहों से उनके जुड़ाव की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

सुबह से जारी इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान कई चिन्हित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से गिरफ्तारियों, अवैध हथियार या अन्य बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts