रतिया के एमएसजी आईटी विंग के जिम्मेवार सेवादार का 21वीं बार इंसानियत के सेवा में योगदान

रक्तदान कर डिम्पल इन्सां ने दिया मानवता सेवा का संदेश

Published On

Blood Donation: रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर ब्लॉक रतिया की साध-संगत समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है। इसी कड़ी में रतिया निवासी आईटी विंग के जिम्मेवार डिम्पल इन्सां ने अपने दोस्त गुरप्रीत (राजू) इन्सां के घर नन्ही बेटी के जन्म तथा पूज्य गुरु जी के पावन एमएसजी अवतार माह और सिरसा शुभ आगमन की खुशी में रक्तदान किया। डिम्पल इन्सां के जीजा गगनदीप इन्सां (टोहाना) ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। डिम्पल इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक सेंटर पहुंचकर 21वीं बार रक्तदान किया। Ratia News

About The Author

Related Posts