पेड़-पौधे जीवन का आधार, इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की: एसडीएम अंकित कुमार

पेड़-पौधे जीवन का आधार, इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की: एसडीएम अंकित कुमार

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गोहाना के एसडीएम अंकित कुमार ने गांव मोई हुड्डा के शमशान घाट सहित अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें प्राणवायु प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधे गर्मी को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी अहम योगदान देते हैं।

एसडीएम ने कहा कि जिस प्रकार पेड़-पौधे हमारे जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उसी प्रकार अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Sonipat News
Sonipat News: पेड़-पौधे जीवन का आधार, इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की एसडीएम अंकित कुमार

About The Author

Related Posts