अमर बलिदानी कुशाल सिंह का स्मृति दिवस मनाया जाएगा भव्य रूप से- ओएसडी

अमर बलिदानी कुशाल सिंह का स्मृति दिवस मनाया जाएगा भव्य रूप से- ओएसडी

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: अमर बलिदानी कुशाल सिंह के स्मृति दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मृति दिवस समारोह की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन का संदेश देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह, पूर्व ओएसडी टू सीएम  भूपेंद्र वीर चक्र, अमर बलिदानी कुशाल सिंह चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष  वीर सिंह,  विकास दहिया,  योगेश सिलानी आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी स्मृति दिवस समारोह को ‘चलो जड़ों की ओर’ थीम के साथ आयोजित करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति और संस्कारों से पुनः जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समारोह में ‘पंच परिवर्तन’ को प्रमुख आधार बनाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। बैठक में पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग, स्वदेशी को अपनाना तथा परिवार प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये विषय केवल किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, पर्यावरण की रक्षा भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन की आवश्यकता है, स्वदेशी को अपनाना आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है और परिवार प्रबोधन संस्कारवान समाज की आधारशिला है। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक एवं ट्रस्ट संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्मृति दिवस समारोह को सफल बनाने के साथ-साथ ‘पंच परिवर्तन’ के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह को केवल एक स्मृति कार्यक्रम न बनाकर सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संकल्पों का मंच बनाने पर भी चर्चा हुई।

Sonipat News (3)
Sonipat News: अमर बलिदानी कुशाल सिंह का स्मृति दिवस मनाया जाएगा भव्य रूप से- ओएसडी

About The Author

Related Posts