Major Dhyan Chand: विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का मनाया जन्म दिवस

विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का मनाया जन्म दिवस

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 28 से 30 अगस्त तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने, फिटनेस गतिविधियां और खेलों के प्रति जन जागृति उत्पन्न करने के लिए  खेल के मैदान में' अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार  के नेतृत्व में करवाई गई। इस वर्ष की थीम 'खेलेगा भारत,जीतेगा भारत' रही।

प्राचार्य ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।  खेल हमें अनुशासन टीम भावना और हार जीत को समान रूप से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं  यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद  की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।  इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजित प्रतियोगिताएं:

बैडमिंटन और रस्साकसी के इवेंट करवाए गए जिसमें बैडमिंटन में छात्राओं द्वारा सिंगल और डबल मैच खेले गए।  स्टाफ द्वारा भी बैडमिंटन मैच खेला गया। रस्साकसी का मैच टीम ए और टीम बी के बीच खेला गया जिसमें टीम ए विजयी रही। सिमरन रजनी अंशिका ज्योति खुशी पायल स्नेहा आरती निशु आशु आरती मंजू  हिमांशी ईशा मुस्कान नीतू रितिका पूजा  तुलसी प्रिया आदि छात्राओं के बीच मैच खेले गए। छात्राओं में खेलों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ.दर्शना एवं अन्य प्राध्यापकों ने निभाई।

कबड्डी प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद सदन की टीम रही विजेता 

खरखौदा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जग उत्थान खेल शिक्षा समिति द्वारा प्रताप स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद सदन और जयपाल सिंह मुंडा सदन के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई। रोमांचक मुकाबलों में मेजर ध्यानचंद सदन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल दया दहिया एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनेह दहिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सनेह दहिया ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना पैदा करते हैं।

Kharkhoda News (2)

खेलों के माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत और साहस नहीं छोड़ना चाहिए। दृढ़ संकल्प के साथ कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना करके सफलता प्राप्त की जा सकती है।

 

About The Author

Related Posts