Blood Donation: दोस्त के जन्मदिन व एमएसजी अवतार माह की खुशी में राणा इन्सां ने किया 25वीं बार रक्तदान
राणा इन्सां के मित्र हैप्पी ने भी उनका साथ देते हुए रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। खुशियों को मानवता की सेवा से जोड़ते हुए सच कहूँ मुख्य कार्यालय में चालक के रूप में कार्यरत दारेवाला निवासी राणा इन्सां ने अपने मित्र हैप्पी के जन्मदिन, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह व पूज्य गुरु जी के सरसा शुभ आगमन की खुशी में रक्तदान किया।
इस सेवा कार्य में राणा इन्सां के मित्र हैप्पी ने भी उनका साथ देते हुए रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। दोनों रक्तदाता शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर पहुंचे, जहां राणा इन्सां ने 25वीं बार रक्तदान कर मानवता के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।
रक्तदान के पश्चात ब्लड सेंटर के चिकित्सकों ने दोनों रक्तदाताओं को मेडल पहनाकर और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राणा इन्सां ने कहा कि जीवन की हर खुशी को किसी न किसी मानवता भलाई कार्य से जोड़ना चाहिए, ये पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाएँ हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अवसर उनके लिए दोहरी खुशी का था, इसलिए उन्होंने इसे सेवा कार्य के माध्यम से यादगार बनाने का निर्णय लिया। मित्र हैप्पी ने भी कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर रक्तदान करना एक नेक और प्रेरणादायक कार्य है। दोनों ने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।