Sports News: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल ने जीते 4 स्वर्ण, 8 रजत व 3 कांस्य सहित 15 पदक
19 खिलाड़ियों ने लिया फरीदाबाद में आयोजित फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा
Sports News: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। फरीदाबाद में 22 व 23 अगस्त को आयोजित 6वीं हरियाणा स्टेट फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए 4 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 15 पदक हासिल किए। खेल प्रशिक्षक प्रवीण इन्सां ने बताया कि ग्रुप-ए में अमन शर्मा ने बीआई-एफ 100 मीटर में कांस्य, बीआई-एफ 400 मीटर में स्वर्ण, बीआई-एफ 50 मीटर व एमएफ 50 मीटर में भी एक-एक रजत पदक जीता। Sirsa News
अमन शर्मा और दीपांशु ने 4 गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रुप-बी में हरमीत ने बीआई-एफ 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बीआई-एफ 100 मीटर और एमएफ 50 मीटर में रजत पदक हासिल किए। 4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले में हरमीत और निखिल ने रजत पदक जीता। वहीं ग्रुप-सी में राज सिंहाग और सहज ने 4 गुणा 100 मीटर रिले में शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
ग्रुप-डी में विवेक और इवान ने 4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों, स्पोर्ट्स हेड कोच नवजीत सिंह भुल्लर, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, खेल प्रशिक्षक प्रवीण इन्सां और एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News