पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार, आप सरकार से दुखी हो चुकी है जनता: अरविंद शर्मा

पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार, आप सरकार से दुखी हो चुकी है जनता

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेता विधानसभा में अपनी बात रखने की बजाय बाहर आकर प्रदर्शन और बयानबाजी कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं ने जो किया है, उसे पूरे देश ने देखा है। डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को गोहाना में सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।  

डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्ष का काम केवल विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधानसभा के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना भी है। सरकार की ओर से हमेशा विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर दिया गया है। इसके बावजूद विपक्षी नेता सदन में सार्थक बहस करने की बजाय बाहर आकर राजनीतिक बयानबाजी करना पसंद कर रहे हैं।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि हरियाणा में कांग्रेस एकजुट नहीं है। कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है और उसके नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता और प्रदेश के विकास से ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है।  पंजाब के राजनीतिक हालात पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Sonipat News (4)

About The Author

Related Posts