Weather Update: दो सितम्बर तक शुष्क मौसम के आसार

पश्चिमी राजस्थान में 41 डिग्री तक पहुंचा पारा, 3-4 सितम्बर से फिर बढ़ सकती है बारिश

Published On

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसूनी परिस्थितियां रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। Weather Update

श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने तथा मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का तेज प्रवाह शुरू हो गया है। इसके चलते इस क्षेत्र में 2 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

2 से 10 सितम्बर के बीच बारिश का अंतिम दौर संभव

मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार 2 से 10 सितम्बर के बीच मानसून की बारिश का एक अंतिम दौर आने की संभावना है। वहीं 3-4 सितम्बर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। इसके बाद 10 सितम्बर के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी के लक्षण दिखाई देने शुरू हो सकते हैं। ऐसे में सितम्बर के पहले सप्ताह में होने वाली बारिश मानसून के इस सीजन की अंतिम सक्रियता में से एक हो सकती है। Weather Update

About The Author

Related Posts