Jaipur Zila Parishad Election Results: जयपुर जिला परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, देखें भाजपा व कांग्रेस कितनी सीटों पर आगे

जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, कांग्रेस 17 सीटों पर आगे

Published On

जयपुर (सच कहूँ ब्यूरो)।  जयपुर जिला परिषद चुनाव और पंचायत समितियों सदस्यों के लिए आज भवानी निकेतन परिसर में मतगणना चल रही है। जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और उप जिला प्रमुख मोहन डागर दोनों हार गए हैं। वार्ड 18 से रमा चोपड़ा को कांग्रेस के सुनील कुमावत ने हराया हैं। जिला परिषद में अब तक बीजेपी 4 और कांग्रेस 17 सीट पर आगे हैं।

पंचायत समितियों में कांग्रेस को बढ़त

पंचायत समितियों में कांग्रेस आगे चल रही है। आमेर,आंधी, झोटवाड़ा और शाहपुरा में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। आमेर में 21 में से 11 वार्ड में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आंधी में 19 में से 12 का रिजल्ट आया है और सभी पर कांग्रेस जीती हैं। झोटवाड़ा में 15 में से 8 सीट पर जीती हैं। शाहपुरा में 15 में से 10 सीट पर जीत हासिल की है। सांगानेर में RLP का बोर्ड बना है। जमवारामगढ़ में भी कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है। 23 में से 11 वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अब केवल 7 सीटों पर रिजल्ट आना बाकी है। बीजेपी फागी और आंधी पंचायत समिति में खाता भी नहीं खोल पाई है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts