Rakhi Making: रक्षाबंधन पर्व पर हस्त निर्मित राखी व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित

कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राखियों और ग्रीटिंग कार्ड में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Published On

कैराना (सच कहूँ)। कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल(10+2) में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भव्य राखी मेकिंग एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा-3 से 8 तक प्रतियोगिता को बालिका एवं बालक वर्ग में विभाजित किया गया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की छात्राओं ने रेशम के धागों, मोतियों, गोटों और रिसाइकल्ड सामग्रियों का उपयोग करके एक से बढ़कर एक सुन्दर एवं आकर्षक राखियाँ बनाई। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों में भारतीय संस्कृति और कला की अनूठी झलक देखने को मिली।

ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छात्र कलाकारों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाते हुए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए। कार्ड्स पर लिखे भावुक व संदेशात्मक स्लोगन आकर्षण का केन्द्र रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने विद्यार्थियों की कला कौशल और विचारशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास तो होता ही है बल्कि वह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी परिचित होते है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अमित कुमार, जोनी चौहान, शाहरूख खान, मीनू चौहान, मीनू रावल, ममता शर्मा, लीना, रीतू चौहान, रूपांजली, शिवानी आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Related Posts