शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के गर्व दिवस पर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू

प्रतियोगिता को लेकर देशभर से आए प्रतिभागियों में भारी उत्साह

Published On

MSG Bhartiya Khel Gaon: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी (Shah Satnam Ji Green S Welfare Committee Games) के 'गर्व दिवस' को समर्पित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आज सुबह एमएसजी भारतीय खेल गाँव में विधिवत आगाज हुआ। इस अवसर पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के प्रशासक चरणजीत सिंह, खेल कोचों तथा विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ियों ने 'अरदास विनती का भजन' बोलकर खेलों की शुरुआत की। 

गौरतलब है कि इन खेल प्रतियोगिताओं में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से परंपरागत ग्रामीण खेलों को मॉडिफाई कर नया रूप दिया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत 'किड्स एज वॉरियर' वर्ग में (भाई-बहनों) के लिए रिले रेस और वन लेग रेस सहित कई रोचक मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर देशभर से आए प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

किड्स एज वॉरियर'

🏆 बच्चों की आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं
1 4×50 मीटर रिले दौड़ भाई एवं बहनें
2 एक पैर दौड़ भाई एवं बहनें
 

🏆 किशोर आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं

1 4×100 मीटर रिले दौड़ भाई एवं बहनें
2 एक पैर दौड़ भाई एवं बहनें
3 800 मीटर दौड़ भाई एवं बहनें
 

🏆 शाह सतनाम जी ग्रीन ‘एस’ वेलफेयर सदस्य खेल प्रतियोगिताएं

1 गुल स्टिक भाई
2 बास्केटबॉल भाई
3 800 मीटर दौड़ भाई एवं बहनें
4 भाला फेंक भाई एवं बहनें
5 एक पैर दौड़ भाई एवं बहनें
6 4×100 मीटर रिले दौड़ भाई एवं बहनें
7 अन्ना झोटा केवल बहनें
Gulstik
 
Basket-Ball-Behne

About The Author

Related Posts