शादीशुदा मुस्लिम युवक पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर निकाह व दुष्कर्म करने का आरोप

हरियाणा निवासी महिला ने राजमिस्त्री का काम करने वाले कैराना के एक युवक पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हरियाणवी महिला ने कैराना के एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर निकाह व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने आरोपी युवक के माता-पिता समेत परिवार के 11 लोगो पर बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखने के भी आरोप लगाए है। हरियाणा के जनपद सोनीपत निवासी एक महिला ने कोतवाली कैराना पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी शमीम नामक व्यक्ति सोनीपत जिले के विकासनगर में राजमिस्त्री का कार्य करता था।

युवक ने स्वयं को हिन्दू व अविवाहित बताते हुए अपना नाम सुनील बताया। आरोप है कि युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर कुछ दिन सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के पास में स्थित गांव में बंधक बनाकर रखा। आरोपी जब उसे कैराना लेकर आया तब मालूम हुआ कि युवक का वास्तविक नाम सुनील नहीं बल्कि शमीम है। शमीम की पूर्व में शादी हो चुकी है, जिसकी पत्नी का नाम नुसरत है। आरोपी का धर्म हिन्दू नही बल्कि मुस्लिम है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने उसे डरा-धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह आरोपी शमीम से कराया।

आरोपी ने उसके साथ में जबरदस्ती बलात्कार करके शोषण किया। आरोप है कि आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखते थे और जबरदस्ती घर का सारा काम कराते थे। उसने किसी तरह मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से अपनी जान बचाई। आरोप है कि साथ लाए पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 55 हजार रूपये नकद तथा समस्त शैक्षिक कागजात आरोपियों के कब्जे में है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है। शिकायती-पत्र मिलने आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Kairana New

About The Author

Related Posts