नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विगत 20 अगस्त को क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालिका के घर से चले जाने के सम्बन्ध में परिजनों ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें अमित कुमार निवासी ग्राम घिस्सूगढ पर बालिका से फोन पर सम्पर्क करके उसे शादी का झांसा देने तथा फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल करने एवं धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। प्रकरण में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कैराना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह ने प्रकरण में वांछित अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

Kairana News (2)
Kairana News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

About The Author

Related Posts