दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सन राइज पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सन राइज पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Yamunanagar News: सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में दो दिवसीय भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव के दौरान कराटे बेल्ट टेस्ट और रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल भावना और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 20 छात्रों ने येलो बेल्ट से ब्लू बेल्ट में प्रमोशन पाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा 12 छात्र येलो बेल्ट से येलो-वन बेल्ट में प्रमोट हुए, जबकि 11 छात्रों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रमोट होकर अपने कराटे सफर की शानदार शुरुआत की। अगले दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
लड़कों के वर्ग में अंडर-17 और अंडर-14 दोनों श्रेणियों में बॉयज टीम ने शानदार जीत दर्ज कर विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 गर्ल्स टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति और फुर्ती की बदौलत खिताबी जीत हासिल की। खेल उत्सव में जिला यमुनानगर के जनरल सेक्रेटरी संजीव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं। कराटे जहां आत्मरक्षा के लिए जरूरी है, वहीं कबड्डी हमारी शारीरिक क्षमता को मजबूत करती है। स्कूल प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू, और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू ने शानदार कोचिंग के लिए कोच हेमा सिंघल और अमित कुमार की भी सराहना की और सभी विजेता बच्चों को बधाई दी।
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।
छछरौली/आर के कश्यप। सनराइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर की तरफ से उपलब्ध कराई गई " थर्ड लेवल इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित हुई इस प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12वीं तक के अधिकतम बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पूरा कार्यक्रम स्कूल के सभी शिक्षकों की सामूहिक देखरेख और अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस विशेष प्रतियोगिता के लिए प्रश्न-उत्तर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय यमुनानगर की तरफ से ही उपलब्ध कराए गए थे। इस तीन स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 3 से 12वीं) तक के विद्यार्थियों से उनकी श्रेणी के अनुसार सड़क सुरक्षा कानूनों, ट्रैफिक सिग्नलों, ड्राइविंग नियमों और आपातकालीन सुरक्षा उपायों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।
स्कूल के अधिकतम छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझबूझ और बेहतरीन ज्ञान का परिचय देते हुए इन सभी प्रश्नों के बेहद सटीक जवाब दिए।प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने बच्चों की जागरूकता को सराहा। प्रतियोगिता के सफल समापन पर स्कूल के प्रबंधक बलजीत सिंह सिद्धू और प्रधानाचार्या परमजीत कौर संधू ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई यह प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनके जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और प्रभावी कदम है। स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग और स्कूल के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।