पुलिस ने चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान

103 वाहनों की जांच, 5 चालान किए

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भिवानी पुलिस द्वारा रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोहारू थाना क्षेत्र में नाका पिलानी रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोहारू संजीव कुमार द्वारा किया गया। चेकिंग अभियान में थाना लोहारू, डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी तथा इंटरसेप्टर इंचार्ज, कमांडो दस्ता सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 103 वाहनों की गहनता से जांच की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ड्रिंकिंग ड्राइव के 05 चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ-साथ रात्रि के समय कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

Bhiwani News
Bhiwani News: चैकिंग अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।

About The Author

Related Posts