शहरवासियों ने नपा द्वारा छोड़े सफाई टेंडर में किए गए घोटाले की जांच की मांग

शहरवासियों ने नपा द्वारा छोड़े सफाई टेंडर में किए गए घोटाले की जांच की मांग

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: नगर पालिका पार्षदों व शहर वासियों ने इकट्ठा होकर बैठक की।  इस दौरान हवन यज्ञ भी किया गया। पार्षद नवीन दहिया, अन्य पार्षदो व शहर वासियों ने नगर पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे उसके लिए एक टेंडर छोड़ा गया था।  जिसमें 55 व्यक्तियों को सफाई के लिए नियुक्त किया गया था।  परंतु शहर में सफाई के लिए वास्तव में 25 कर्मी ही काम कर रहे हैं।  30 कर्मियों के बारे में पता किया गया तो बताया गया कि वह भी काम कर रहे हैं। परंतु वास्तव में शहर में सफाई के लिए केवल 25 व्यक्ति ही काम कर रहे हैं।  

जिस पर पार्षदों  व शहर वासियों ने नगर पालिका द्वारा दिए गए जवाब पर चुटकी लेते हुए आरोप लगाया कि क्या 30 व्यक्ति भूत प्रेत की आत्मा बनकर काम कर रहे हैं,कि नगरपालिका के अधिकारियों को तो वह 30 व्यक्ति दिखाई देते हैं परंतु वास्तव में शहर वासियों को केवल 25 व्यक्ति ही दिखाई देते हैं।  30 व्यक्ति आत्मा बनकर के काम कर रहे हैं । पार्षदों का कहना है कि उन 30  व्यक्तियों की जो भूत प्रेत बनकर काम कर रहे थे उनकी आत्मा की शांति के लिए आज शहर वासियों ने मिलकर एक हवन यज्ञ भी किया है ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। शहर वासियों ने नगर पालिका अधिकारियों , अध्यक्ष व स्थानीय विधायक से मांग की है कि शहर की सफाई के लिए दिए गए टेंडर की जो पेमेंट अलर्ट की जाती है वह  पेमेंट तभी अलाट की जाए जब 55 व्यक्ति जो काम पर लगाए गए हैं वह उनकी गिनती करवा दे।

यदि ठेकेदार ने घोटाला किया है तो उसकी जांच की जानी चाहिए और जांच में जो दोषी पाया जाए उसे कठोर दंड मिलना चाहिए। शहर वासियों का कहना है कि अब तो क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। क्योंकि अब तो इलाके में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। नपा अध्यक्ष भी बीजेपी का है विधायक भी बीजेपी का है। फिर भी आज शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है । इसकी जिम्मेदारी किसकी है। दूसरे प्रदेश का जो व्यक्ति हमारे क्षेत्र में आता है तो वह क्या संदेश लेकर  क्षेत्र से जाएगा, क्या यही क्षेत्र की सफाई व्यवस्था है।  जिस क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा मारुति का प्लांट लग चुका हो जिस क्षेत्र का नाम एशिया के नक्शे पर हो, उस क्षेत्र की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस मौके पर सैकड़ो शहर वासी मौजूद रहे।

Letter

About The Author

Related Posts