मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी घायल, गिरफ्तार; साथी अंधेरे में फरार

लोनी में पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और 16 हजार रुपये किए बरामद

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: स्वाट टीम ग्रामीण जोन और लोनी पुलिस ने निठोरा अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान छिनैती के वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, 16 हजार रुपये नकद और मुथूट फाइनेंस की पर्ची बरामद हुई है। एसीपी लोनी, राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि  निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने छिनैती करने वाले बदमाशों के मोटरसाइकिल से आने की सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई।

एक बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल आरोपी की पहचान करीब 35 वर्षीय मोहम्मद आसिफ निवासी सुल्तान नगर, मुस्तफाबाद, लोनी के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी दानिश के साथ 23 अगस्त की रात सितारा मस्जिद रोड, मुस्तफाबाद में परचून की दुकान पर बैठी महिला के गले से चेन छीनी थी। चेन की बिक्री से उसके हिस्से में 40 हजार रुपये आए थे, जिसमें से खर्च के बाद 16 हजार रुपये बचे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छिनैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश और आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Ghaziabad News

About The Author

Related Posts