Sanitation Workers' Strike: फतेहाबाद में कूड़ा उठाने का विरोध, 40 सफाई कर्मचारी हिरासत में

फतेहाबाद में कूड़ा उठाने का विरोध, 40 सफाई कर्मचारी हिरासत में

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: मांगों को लेकर 25 दिन से हड़ताल कर रहे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रतिया में प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से शहर में जमा कचरा उठवाया। कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे करीब 40 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शहर थाना भेज दिया।

कूड़ा उठाने की सूचना मिलते ही धरने पर बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और काम रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर अधिकारियों के साथ विरोध के दौरान कूड़ा फेंकने का भी आरोप है। स्थिति को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह संधावलिया और एसडीओ सुनील कंबोज के निर्देश पर पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर पालिका सचिव शुभम कुमार की अगुवाई में टीम ने शहर के करीब आठ प्रमुख डंपिंग प्वाइंट से कचरा हटाया।

सुरक्षा के लिए सदर थाना प्रभारी शीशपाल और शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इससे पहले पिछले रविवार को भी प्रशासन ने रात करीब 2 बजे पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठवाया था। उस दौरान 18 महिलाओं समेत 28 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था।

आज डीसी कार्यालय घेरने का ऐलान

शनिवार को हुए हंगामे के बाद रविवार को फतेहाबाद में भी सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा। यूनियन नेताओं नरेश राणा, ओमप्रकाश लोट, सतबीर सहारण और वीरू रत्ति ने प्रशासन पर बल प्रयोग का आरोप लगाया। उनका कहना है कि महिला कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने सोमवार को किसानों के साथ मिलकर डीसी कार्यालय का घेराव करने और डीसी व एसपी से जवाब मांगने का ऐलान किया है।

Fatehabad News (2)
Fatehabad News: फतेहाबाद में कूड़ा उठाने का विरोध, 40 सफाई कर्मचारी हिरासत में

About The Author

Related Posts